भारत को विश्व गुरु बनाने में हमारी युवा शक्ति सक्षम, राज्यपाल

Spread the love

शिमला, सुरेन्द्र राणा:हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के विधिक अध्ययन संस्थान में मॉडल यूनाइटेड नेशन्स और युवा संसद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। युवा संसद के उद्घाटन अवसर पर राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने कहा कि भारत को विकसित राष्ट्र ही नहीं बल्कि विश्व गुरु बनाने में देश की युवा शक्ति पूरी तरह सक्षम है।राज्यपाल ने कहा कि युवा संसद जैसे कार्यक्रम युवाओं की ऊर्जा को सही दिशा देते हैं और सही दिशा मिलने से ही भारत 2047 तक विकसित राष्ट्र बनने के लक्ष्य की ओर अग्रसर है। उन्होंने विद्यार्थियों से वैश्विक और राष्ट्रीय मुद्दों पर खुलकर विचार-विमर्श करने का आह्वान किया।राज्यपाल ने कहा कि आज पूरी दुनिया ‘जेन-ज़ी’ पीढ़ी की बात करती है, लेकिन हिमाचल के यही युवा कुल्लू दशहरा में भगवान रघुनाथ जी का रथ खींचकर अपनी संस्कृति को जीवित रखते हैं। उन्होंने कहा कि युवा देश का भविष्य नहीं, बल्कि वर्तमान हैं। भारत में लोकतंत्र की परंपरा सदियों पुरानी है। राजशाही के समय में भी लोकहित और लोकविचारों को प्राथमिकता दी जाती थी। ऐसे में युवाओं को लोकतंत्र और देश के ज्वलंत मुद्दों पर चर्चा करने के लिए युवा संसद जैसे मंचों का उपयोग करना चाहिए।

वहीं इस दौरान विश्वविद्यालय के विधिक अध्ययन संस्थान के निदेशक प्रोफेसर शिव कुमार डोगरा ने बताया कि दो दिवसीय मॉडल यूनाइटेड नेशन्स और युवा संसद प्रतियोगिता में देशभर से लगभग 200 विद्यार्थी भाग ले रहे हैं। इस दौरान पाँच विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *