शिमला, सुरेन्द्र राणा; हिमाचल प्रदेश में पंचायती राज चुनाव की सुगबुगाहट तेज हो गई है। दिसंबर महीने में चुनाव होने प्रस्तावित है जिसको लेकर इन दिनों चुनाव आयोग तैयारियों में जुटा है। पंचायती राज चुनावों को लेकर अगले कुछ दिनों में रोस्टर भी जारी हो जाएगा। पंचायती राज एवं ग्रामीण विकास मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने शिमला में ग्रामीण विकास विभाग द्वारा आयोजित ग्रामीण स्वाद महोत्सव के दौरान कहा कि प्रदेश में पंचायत चुनाव समय पर करवाए जाएंगे।
अनिरुद्ध सिंह ने कहा है कि 15 से 20 दिसंबर के आसपास पंचायती राज चुनाव होने प्रस्तावित है जिसको लेकर तैयारियां चल रही है। कांग्रेस पार्टी समर्थित प्रत्याशियों को चुनाव में जीत हासिल होगी हालांकि चुनाव पार्टी चिन्ह पर नहीं होते हैं ऐसे में कांग्रेस के संगठन होने या नहीं होने से चुनावों को कोई फर्क नहीं पड़ता। बिना संगठन के भी कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी अच्छी बढ़त हासिल करेंगे और चुनाव में कांग्रेस का दबदबा रहेगा।
