शिमला, सुरेंद्र राणा: हिमाचल प्रदेश में सीमेंट पर अतिरिक्त कर लगाने को लेकर सियासी घमासान मचा हुआ है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह ने विदेश दौरे से लौटते ही भाजपा पर हमला बोला। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह ने प्रधानमंत्री पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने 1500 करोड़ देने की घोषणा की लेकिन एक भी पैसा अब तक नहीं मिला। अब इस पर नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने पलटवार किया है।
उन्होंने CM सुखविंदर सिंह को प्रधानमंत्री को गाली न देने की नसीहत दी है। जयराम ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री विदेश दौरे से वापिस लौटे, उनका स्वागत है। लेकिन आने के बाद प्रधानमंत्री को गली देना सही नही है। उन्होंने कहा अगर केंद्र को सब कुछ करना है तो मुख्यमंत्री को सरकार छोड़ देनी चाहिए। केंद्र ने मदद करने के लिए अपनी कमिटमेंट दिखाई है। हिमाचल बनने के बाद है पहली बार कोई प्रधानमंत्री आपदा की घड़ी में आए और आपदा का जायजा लिया। आपदा प्रभावितों से मिले और 1500 करोड़ देने का ऐलान किया। जयराम ठाकुर ने कहा कि उन्होंने देश के प्रधानमंत्री को बहुत हल्के में ले लिया है। टिपण्णी करना मुख्यमंत्री की आदत बन गई है। मुख्यमंत्री अगर पूरी उम्मीद केवल केंद्र से लगाए बैठे हैं तो उन्हें सरकार में रहने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है। वहीं कर्मचारियों लेकर भी जयराम ठाकुर ने मुख्यमंत्री पर निशाना साधा है। जयराम ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री पूरी तरह से बौखला गए हैं। सत्ता हासिल करने के लिए ओपीएस की घोषणा कर दी।
कर्मचारी हितेषी होने के बड़े बड़े दावे किए। आज कर्मचारी चौक चौराहे पर नारे गया रहे हैं। कर्मचारियों को सैलरी नहीं मिल रही और पेंशनर्स को पेंशन। जयराम ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री अधिकारियों से OPS को UPS में बदलने की योजना बनाने के लिए कह रहे हैं। वहीं स्वस्थ्य मंत्री के बेटे के भ्रष्टाचार के आरोपों पर जयराम ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस को लगता था कि विपक्ष आरोप लगा रहे है। लेकिन अब सरकार के अपने ही लोग आयना दिखाने लगे हैं और व्यवस्था परिवर्तन की धज्जियां उड़ा रहे हैं।
