प्रदेश में दिन में बढ़ते पारे के बीच अभी साफ रहेगा मौसम

Spread the love

शिमला, सुरेन्द्र राणा। हिमाचल प्रदेश में सुबह शाम की ठंड के साथ दिन में पारा चढ़ गया है। अन्य दिनों के मुकाबले करीब चार डिग्री सेल्सियस पारा चढ़ा है। पूरे प्रदेश में शुष्क मौसम बना हुआ है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार बीते 24 घंटों के दौरान कहीं भी बारिश या बर्फबारी नहीं हुई।

मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जारी करते हुए साफ कर दिया है कि 27 सितंबर से तीन अक्तूबर तक प्रदेश में कहीं भी बारिश या बर्फबारी की संभावना नहीं है। अगले सात दिनों तक पूरे प्रदेश के निचले, मध्य और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में मौसम शुष्क रहेगा। इस दौरान किसी भी तरह के तूफान, ओलावृष्टि या आंधी की आशंका नहीं है। विभाग का कहना है कि आने वाले तीन से चार दिनों में अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री तक बढ़ोतरी हो सकती है, जबकि न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *