सोलन, सुरेन्द्र राणा: जेपी यूनिवर्सिटी ऑफ इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी (जेयूआईटी), वकनाघाट ने साउथ डकोटा माइनस, अमेरिका के साथ एक महत्वपूर्ण एमओयू साइन किया है। इस अवसर पर पहली बार Accelerated Master’s Program की शुरुआत की गई, जिसके तहत छात्रों को पूर्ण ट्यूशन फीस माफी (लगभग 18,000 अमेरिकी डॉलर) और हर महीने 1100 से 1200 अमेरिकी डॉलर तक स्टाइपेंड मिलेगा।यह कार्यक्रम जेयूआईटी और साउथ डकोटा माइनस के बीच 2013 से चल रही शैक्षणिक साझेदारी का विस्तार है।
इसके तहत छात्र बी.टेक के आठवें सेमेस्टर से ही मास्टर रिसर्च शुरू कर सकेंगे और 2 साल की बजाय 1.5 साल में मास्टर डिग्री पूरी कर पाएंगे।अब तक 35 छात्र इस एक्सचेंज प्रोग्राम का लाभ उठा चुके हैं। वहीं, नए कार्यक्रम में हिमाचल प्रदेश के सोलन के छात्र कार्तिक ने सबसे पहले जगह बनाई है। इससे पहले भी सोलन, शिमला, धर्मपुर और बद्दी के छात्र इस तरह के एक्सचेंज प्रोग्राम से लाभान्वित हो चुके हैं।एमओयू साइनिंग सेरेमनी में जेयूआईटी के सभी डीन और विभागाध्यक्ष मौजूद रहे। प्रो. राजेंद्र कुमार शर्मा (कुलपति, जेयूआईटी) और प्रो. राजेश सानी (साउथ डकोटा माइनस, यूएसए) ने समझौते पर हस्ताक्षर किए।डीीन (रिसर्च एंड इंटरनेशनलाइजेशन) प्रो. सुधीर कुमार ने इस उपलब्धि को जेयूआईटी और हिमाचल के छात्रों के लिए ऐतिहासिक बताया और कहा कि यह कार्यक्रम युवाओं को वैश्विक exposure, वित्तीय सहायता और उन्नत शोध का अवसर देगा।
