जीएसटी सुधार केंद्र सरकार का क्रांतिकारी कदम – सहकार भारती

Spread the love

शिमला, सुरेन्द्र राणा: सहकार भारती हिमाचल प्रदेश ने केंद्र सरकार द्वारा जीएसटी दरों में किए गए सुधारों को आम जनता को राहत देने वाला क्रांतिकारी कदम करार दिया है।प्रदेश महामंत्री संजय वर्मा ने कहा कि जीएसटी परिषद की बैठक में आम जरूरत की वस्तुओं पर कर में कटौती से अब आवश्यक सामान सस्ते दामों पर उपलब्ध होगा। इससे आम जनता को भारी बचत होगी, औद्योगिक क्षेत्र का विस्तार होगा, रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे और घरेलू खपत में भी वृद्धि होगी।उन्होंने कहा कि रोटी, कपड़ा, मकान और दवाइयों जैसी मूलभूत आवश्यकताओं को निम्न व मध्यवर्गीय परिवार आसानी से पूरा कर पाएंगे। केंद्र सरकार द्वारा जीवन एवं स्वास्थ्य बीमा सेवाओं पर छूट और जीवन रक्षक दवाइयों पर जीएसटी दरें घटाना गरीब व जरूरतमंद समाज के लिए बहुत बड़ा लाभ साबित होगा।

सहकार भारती का कहना है कि इस निर्णय से भारत निर्मित वस्तुओं की प्रतिस्पर्धा व मांग में इजाफा होगा। साथ ही, लोगों की क्रय शक्ति बढ़ने से उत्पादन व सकल घरेलू उत्पाद (GDP) में भी वृद्धि होगी।संजय वर्मा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और जीएसटी परिषद का आभार जताते हुए कहा कि यह कदम देश की अर्थव्यवस्था को नई ऊर्जा और ऊंचाई देगा। सहकार भारती को विश्वास है कि इस सुधार से बाजार में वस्तुएं शीघ्र ही सस्ती मिलनी शुरू हो जाएंगी और आम जनमानस को सीधा लाभ मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *