हिमाचल सरकार ने पूर्व गवर्नमेंट द्वारा कर्मचारियों को दिए हायर ग्रेड-पे का फैसला पलटा,10 हजार इम्पलॉयज का दोबारा वेतन निर्धारण होगा; सैलरी कम होगी, कर्मचारियों में हड़कंप

Spread the love

शिमला, सुरेन्द्र राणा;हिमाचल की कांग्रेस गवर्नमेंट ने पूर्व जयराम सरकार के समय कर्मचारियों को दिए हायर ग्रेड पे का निर्णय पलट दिया है। राज्य सरकार ने शनिवार को एक अधिसूचना के माध्यम से 06 सितंबर 2022 को जारी नोटिफिकेशन को वापस ले लिया है।इसमें 03 जनवरी 2022 से पहले नियुक्त 89 श्रेणियों के कर्मचारियों को 2 वर्ष का नियमित कार्यकाल पूर्ण करने पर उच्च वेतनमान दिया गया था। फाइनेंस डिपार्टमेंट ने आज (शनिवार को) पूर्व सरकार की अधिसूचना को वापस ले लिया।

है। इससे अब कर्मचारियों का पुनः वेतन निर्धारित किया जाए।कर्मचारियों का कहना है कि सरकार के इस फैसले से उनके प्रतिमाह के वेतन में 10 हजार से 15 हजार रुपए तक की कमी आएगी। सरकार के इस फैसले से 10 हजार से ज्यादा कर्मचारी प्रभावित होंगे। कर्मचारियों के लिए थोड़ी राहत की बात यह है कि इस अवधि में लिए वेतन की इनसे रिकवरी नहीं होगी।

फाइनेंस डिपार्टमेंट द्वारा अधिसूचना जारी करते ही कर्मचारी तिलमिला उठे हैं। हिमाचल सचिवालय सेवाएं कर्मचारी संगठन के अध्यक्ष संजीव शर्मा ने कहा, सोमवार को सरकार के फैसले का मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू, मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना से मिलकर विरोध जताया जाएगा।उन्होंने बताया कि कर्मचारी इस नोटिफिकेशन को वापस लेने की मांग करेंगे। उन्होंने बताया, सरकार के फैसले से कर्मचारियों को भारी वित्तीय नुकसान होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *