हिमाचल पेंशनर्स संगठनों की बैठक, लिया बड़ा फैसला, अक्तूबर से होंगे धरना-प्रदर्शन

Spread the love

बिलासपुर, सुरेन्द्र राणा। हिमाचल प्रदेश पेंशनर्स संयुक्त संघर्ष समिति की सत्रह संगठनों की संयुक्त बैठक परिधि गृह बिलासपुर में समिति के अध्यक्ष सुरेश ठाकुर की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन हिमाचल प्रदेश के सेक्रेटरी जनरल भूप राम वर्मा, भारतीय राज्य पेंशनर्स संघ के अध्यक्ष ब्रह्मा नन्द, हिमाचल पेंशनर्स फैडरेशन के अध्यक्ष हिम्मत राम शर्मा, एचआरटीसी, विद्युत परिषद, पुलिस, विश्वविद्यालय, कॉर्पोरेट सेक्टर सहित विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि अक्तूबर 2025 के प्रथम सप्ताह से प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों पर जिला स्तर पर सरकार के विरुद्ध धरना-प्रदर्शन शुरू किए जाएंगे।

इसके लिए सभी जिला कार्यकारिणियों को तुरंत तैयारी करने के निर्देश दिए गए हैं।संयुक्त संघर्ष समिति ने बैठक में भूप राम वर्मा को अतिरिक्त महासचिव और सैन राम नेगी को प्रेस सचिव नियुक्त किया।कार्यक्रम के अंत में पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन हिमाचल प्रदेश के वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं जिला बिलासपुर के कार्यकारी अध्यक्ष चेत राम वर्मा ने सभी संगठनों के पदाधिकारियों और प्रतिनिधियों का धन्यवाद किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *