शिमला, सुरेन्द्र राणा: पार्टी के ही कुछ लोग प्रदेश की बहनों को 1500 देने की गारंटी पर बातें कर रहे हैं। आर्थिक स्थिति ठीक होते ही हम अपनी गारंटी पूरी करेंगे। प्रियंका गांधी की रैली करवाई जाएगी और वहां 1500-1500 रुपये देने की गारंटी पूरी करने का एलान करवाएंगे। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने शुक्रवार को राजीव भवन में वोट चोर गद्दी छोड़ अभियान की शुरुआत को लेकर आयोजित सम्मेलन में यह बात कही।
उन्होंने कहा कि अगले चुनाव में प्रदेश में पार्टी का वोट प्रतिशत 10 फीसदी बढ़ाने की कार्ययोजना तैयार कर ली गई है। जल्द ही मंत्रिमंडल के सहयोगियों से इसे लेकर चर्चा की जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि बिना संगठन के इतने लोग आ गए हैं, संगठन बन जाएगा तो क्या होगा। वोट चोरी रोकने के लिए हमें अपने बीएलओ को एक्टिव करना पड़ेगा। सुनिश्चित करना होगा कि ऐसा न हो कि एक ही वोटर शिमला शहर में और गांव में दोनों जगह वोट डाले। मुख्यमंत्री ने कहा कि लोकतंत्र पर सवाल खड़े हो रहे हैं। कैबिनेट के अनुरोध को दरकिनार कर राजभवन ने विज्ञापन की तिथि आगे बढ़ा दी।
