शिमला, सुरेन्द्र राणा: शिमला के रिज मैदान पर शुक्रवार को एक युवक ने विभिन्न मूल्य के नोट इधर-उधर फेंक दिए। युवक दिल्ली का बताया जा रहा है। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को अपने साथ ले गई है। पुलिस यह पता लगा रही है कि आखिर युवक ने ऐसा क्यों किया है। यह घटना शुक्रवार शाम की बताई जा रही है। इस दाैरान युवक ने करीब 19 हजार रुपये के नोट सड़क पर फेंक दिए।
