मुख्यमंत्री से मिला पेंशनर्स संगठन का प्रतिनिधिमंडल, 18 सूत्रीय मांग पत्र

Spread the love

शिमला:सुरेंद्र राणा,सेवानिवृत्त कल्याण संगठन की राज्य कार्यकारिणी एवं पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन कोटखाई का एक प्रतिनिधिमंडल 28 जुलाई को मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से शिष्टाचार भेंट के लिए मिला और उन्हें पेंशनर्स की विभिन्न मांगों से जुड़ा 18 सूत्रीय मांगपत्र सौंपा।प्रतिनिधिमंडल की अगुवाई संगठन के प्रदेशाध्यक्ष सुरेश ठाकुर और महासचिव भूप राम वर्मा ने की। मुख्यमंत्री ने प्रतिनिधियों की सभी मांगों को गंभीरता से सुना और सहानुभूतिपूर्वक विचार करने तथा यथासंभव समाधान का आश्वासन दिया।कोटखाई खंड इकाई के अध्यक्ष दलीप जस्टा और महासचिव बोधराज ने जानकारी दी कि 1 जनवरी 2016 से 31 जनवरी 2023 के बीच सेवानिवृत्त हुए सभी पेंशनर्स अपने वित्तीय लाभों के लिए अपने संबंधित आहरण एवं संवितरण अधिकारियों (DDO) को अपने केस भेजें। साथ ही, पेंशनर्स कोटखाई पेंशनर्स कल्याण संगठन को अपना पूर्ण विवरण साझा करें ताकि इन मामलों की सूची राज्य कार्यकारिणी के माध्यम से महालेखाकार कार्यालय (AGHP) को भेजी जा सके और इस पर विस्तार से चर्चा की जा सके।संगठन ने यह भी निर्णय लिया है कि यदि प्रदेश कार्यकारिणी के आह्वान पर सरकार द्वारा पेंशनर्स की मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई नहीं की जाती है, तो पेंशनर्स आंदोलन का रास्ता अपनाने और सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतरने को मजबूर होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *