प्रभावितों तक मदद पहुंचा रही सरकार, केन्द्र से राहत पैकेज की कि है मांग, प्रदेश सरकार अपने स्तर पर भी राहत पैकेज करेगी जारी: CM

Spread the love

शिमला, सुरेन्द्र राणा: हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश से हुई तबाही के बीच मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा है कि राज्य सरकार आपदा प्रभावितों तक राहत पहुंचाने में पूरी गंभीरता से जुटी है। उन्होंने कहा कि अब तक करीब 1,000 करोड़ रुपये का नुकसान हो चुका है और जिला मंडी, खासकर सिराज विधानसभा क्षेत्र, सबसे ज़्यादा प्रभावित हुआ है। सिराज पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का गृह क्षेत्र है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस समय राजनीति से ऊपर उठकर एकजुट होकर काम करने की आवश्यकता है ताकि हर प्रभावित परिवार तक मदद पहुंच सके। उन्होंने बताया कि दिल्ली में उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमन से मुलाकात कर हिमाचल की स्थिति को सामने रखा।

उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री से प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करने और स्थिति का स्वयं आकलन करने का आग्रह किया। इसके साथ ही केंद्र से विशेष राहत पैकेज और राज्य की कर्ज़ सीमा बढ़ाने की भी मांग की गई है।मुख्यमंत्री ने भरोसा दिलाया कि राहत और पुनर्वास कार्यों में कोई कोताही नहीं बरती जा रही है। सरकार हर संभव प्रयास कर रही है कि प्रभावितों को तुरंत सहायता मिल सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *