प्रतिभा सिंह के अध्यक्ष बने रहने से मुझे नहीं कोई आपत्ति, जल्द होगा मंत्रिमंडल विस्तार- सीएम सुक्खू

Spread the love

शिमला, सुरेन्द्र राणा: एक तरफ जहां आज भाजपा आपातकाल को लोकतंत्र की हत्या के रूप में मना रही है तो वहीं दूसरी तरफ मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा है कांग्रेस ने लोकतंत्र की स्थापना कर संविधान बनाया लेकिन आज भाजपा उसी संविधान को तोड़ कर हत्या दिवस के रूप में मना रही है। जिस लोकतंत्र ने भाजपा को सत्ता में लाया उसी का आज भाजपा अपमान कर रही है।

वहीं हिमाचल प्रदेश में मानसून ने दस्तक दे दी है जिससे निपटने के पुख्ता इंतजाम होने का मुख्यमंत्री ने दावा किया है और पर्यटकों से बिना डरे हिमाचल आने का आह्वान किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि मानसून को लेकर पूरी तैयारी कर ली है।पर्यटक बिना डरे हिमाचल आ सकते हैं और मानसून में किसी भी की तरह का नुकसान नहीं होगा। 2023 में भी जब मानसून में नुकसान हुआ था तो उस समय भी हजारों पर्यटकों को सुरक्षित निकाला गया था।पर्यटक मानसून के सीजन में पहाड़ों पर घूमने आए तो नदी नालों से दूर रहें और शहरों मे घूमने का लुत्फ उठाएं।

वही हिमाचल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष को बदलने की अटकलों के बीच मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने प्रतिभा सिंह के अध्यक्ष पद पर बने रहने की वकालत की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रतिभा सिंह ने अध्यक्ष रहते हुए अच्छा काम किया है। ऐसे में यदि उन्हें ही अध्यक्ष बनाते है उन्हें कोई दिक्कत नही है। साथ ही मुख्यमंत्री ने जल्द मंत्रिमंडल विस्तार की भी बात कही।

इसके अलावा मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बीबीएमबी के प्रोजेक्ट्स में हिमाचल के हक का मुद्दा केंद्र सरकार से उठाने की बात कही और कहा कि सर्वोच्च न्यायालय ने भी हिमाचल के हक में फैंसला सुनाया है लेकिन 14 साल बीत जाने के बाद भी हिमाचल को उसका हक नहीं मिला है। कभी पंजाब तो कभी हरियाणा अड़ंगा फसा देता है। हिमाचल प्रदेश ने बीबीएमबी के प्रोजेक्ट्स में 12 फीसदी फ्री रॉयल्टी की लड़ाई हिमाचल सरकार लड़ रही है जो हिमाचल का अधिकार है। एसजेवीएनएल और NHPC जब 12 फीसदी रोयल्टी हिमाचल को दे सकता है तो बीबीएमबी क्यों नहीं दे सकता है जबकि हिमाचल प्रदेश के संसाधनों का इन प्रोजेक्ट्स में इस्तेमाल हो रहा है।कांग्रेस सरकार ने केंद्र से इस मुद्दे को उठाया है और अगर हिमाचल प्रदेश को उसका अधिकार मिल गया होता तो हिमाचल समृद्ध राज्य बन गया होता।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *