सेब सीजन को लेकर उपायुक्त शिमला की बागवानों व संबंधित अधिकारियों से बैठक,सड़क, यातायात, बिजली, पानी, ढुलाई सहित अन्य व्यवस्थाओं को सुनिश्चित करने के अधिकारियों को निर्देश

Spread the love

शिमला, सुरेन्द्र राणा।आगामी सेब सीजन को देखते हुए आज उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप ने सेब बागवानों और संबंधित विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और कमियों को दुरुस्त करने के निर्देश दिए। बैठक में बागवानों ने सड़कों की स्थिति ठीक करने और यातायात का संचालन व्यवस्थित करने की मांग की है ताकि बागवानों को फसल मंडी तक पहुंचाने में कोई दिक्कत न उठानी पड़े।बैठक को लेकर जानकारी देते हुए उपायुक्त शिमला ने कहा कि सेब शिमला जिला की मुख्य आर्थिकी है ऐसे में बागवानों को किसी भी तरह की समस्या से न गुजरना पड़े इसके लिए संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं।

सीजन को लेकर चार कंट्रोल रूम स्थापित किए जाएंगे जो 15 जुलाई से काम करना शुरू कर देंगे। इसके अलावा जिला के सम्बन्धित SDM को एक सप्ताह के भीतर खस्ताहाल सड़कों को चिन्हित करने कर निर्देश दिए गए हैं ताकि उन्हें सीजन शुरू होने से पहले ठीक किया जा सके।

वहीं बागवान व संयोजक संयुक्त किसान मंच हरीश चौहान ने कहा कि से सीजन के दौरान बागवानों से ठगी के मामले पेश आते हैं जिस पर लगाम लगाने और फर्जी व्यापारियों पर नकेल कसने की उपायुक्त से मांग की गई है। इसके अलावा एपीएमसी और हिमफैड के कलेक्शन सेंटर को 15 जुलाई से पहले खोलने का आग्रह किया गया है।

हरीश चौहान ने कहा कि सोशल मीडिया पर एक आदेश वायरल हो रहा है जिसमें कहा जा रहा है कि बागवान अपने खेत से फसल नहीं भेज सकता अगर ऐसे कोई आदेश हुए हैं तो उसका बागवान विरोध करते हैं बागवान फसल मंडी में बेचे या खेत से बेचे यह बागवान की मर्जी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *