वीआईपी काफिले के गुजरने से लगा जाम, भड़की जनता

Spread the love

मंडी, काजल;कमरूनाग सड़क मार्ग पर वीआईपी काफिला सरोआ की ओर बढ़ने पर शनिवार को जाम की स्थिति बन गई। इस पर गुस्साए पर्यटकों व श्रद्धालुओं ने विरोध जताते हुए हंगामा कर दिया। आक्रोशित लोगों ने वीआईपी संस्कृति के खिलाफ नारेबाजी करते हुए काफिले को कुछ देर के लिए रोक दिया।

इससे पुलिस व सिक्योरिटी स्टॉफ की मुश्किलें बढ़ गई। कड़ी मशक्कत कर मामला शांत करवाया गया। स्थिति को संभालने के लिए मौके पर मौजूद प्रशासन और पुलिस ने हस्तक्षेप किया। इस दौरान लोगों और अधिकारियों के बीच तीखी बहस भी हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *