केंद्र में मोदी सरकार के 11 वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा प्रदेश में बड़े पैमाने पर करेगी कार्यक्रम, जयराम ठाकुर ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर साधा निशाना बोले कर और कर्ज से चल रही सरकार।

Spread the love

शिमला, सुरेन्द्र राणा: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 11 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी प्रदेशभर में व्यापक स्तर पर जनसंपर्क और जनजागरण अभियान चलाने जा रही है। इस दौरान मोदी सरकार की उपलब्धियां के साथ-साथ प्रदेश की कांग्रेस सरकार की नाकामियों को भी भाजपा जनता के बीच रखेगी। यह जानकारी भाजपा प्रदेश अध्यक्ष राजीव बिंदल और नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने शिमला में संयुक्त कॉन्फ्रेंस कर दी।

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने जानकारी देते हुए बताया कि पार्टी 9 जून से विशेष अभियान शुरू करेगी जिसमें संगठन के सभी स्तरों पर कार्यक्रम आयोजित होंगे। भाजपा पर्यावरण की दृष्टि से महत्वपूर्ण कार्य कर रही है। भाजपा हर बूथ पर 11 पौधे लगाएगी। इस लक्ष्य के तहत प्रदेश के कुल 8009 पोलिंग बूथों पर लगभग 90,000 पौधे रोपे जाएंगे। साथ ही, 20 जून तक मंडल और बूथ स्तर पर कार्यशालाएं आयोजित की जाएंगी। भाजपा 21 जून को योग दिवस पर नो टू ड्रग्स अभियान के तहत प्रदेशभर में 171 कार्यक्रम आयोजित करेगी ताकि युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए जागरूकता फैलाई जा सके। प्रदेश में 25 जून को आपातकाल के 50 वर्ष पूरे होने पर भाजपा “जनजागरण अभियान” शुरू करेगी। डॉ. बिंदल ने कहा कि कांग्रेस ने लोकतंत्र की हत्या करते हुए 1975 में इमरजेंसी लगाई थी और सत्ता में बने रहने के लिए संविधान तक में परिवर्तन किए थे।

बाइट,,, राजीव बिंदल बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष।

इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने प्रदेश सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि वर्तमान सरकार अढाई साल में पूरी तरह अफरातफरी में चल रही है। सरकार केवल किसी तरह सत्ता में बने रहने का प्रयास कर रही है। कालाअंब में शराब की अवैध फैक्ट्री दो वर्षों से चल रही है, जहाँ से चार लाख से अधिक स्टिकर बरामद हुए हैं, लेकिन सरकार की ओर से कोई सख्त कार्रवाई नहीं हुई। कानून व्यवस्था की धज्जियां उड़ाई जा रही है। विमल नेगी की मृत्यु के पीछे के कारणों की जांच की मांग करते हुए उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता जानना चाहती है कि इसके पीछे कौन जिम्मेदार है। वहीं अब अस्पतालों में पर्ची के पैसे और 133 टेस्ट फ्री नहीं रहेंगे। मुख्यमंत्री के “स्वायत्त” वाले बयान पर तंज कसते हुए कहा गया कि यह केवल जिम्मेदारी से बचने का प्रयास है। सरकार स्पष्ट मानसिकता से काम नहीं कर रही है और सभी निर्णय कुछ चुनिंदा व्यक्तियों द्वारा लिए जा रहे हैं, जिससे मंत्री और अधिकारी भी असमंजस में हैं। कांग्रेस की सरकार सिर्फ कर और कर्ज की सरकार बनकर रह गई है और जनता की भलाई के लिए कोई ठोस योजना नहीं दिख रही।

बाइट,,,जयराम ठाकुर, नेता विपक्ष।

केंद्र में मोदी सरकार के 11 वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा प्रदेश में बड़े पैमाने पर करेगी कार्यक्रम, जयराम ठाकुर ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर साधा निशाना बोले कर और कर्ज से चल रही सरकार।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 11 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी प्रदेशभर में व्यापक स्तर पर जनसंपर्क और जनजागरण अभियान चलाने जा रही है। इस दौरान मोदी सरकार की उपलब्धियां के साथ-साथ प्रदेश की कांग्रेस सरकार की नाकामियों को भी भाजपा जनता के बीच रखेगी। यह जानकारी भाजपा प्रदेश अध्यक्ष राजीव बिंदल और नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने शिमला में संयुक्त कॉन्फ्रेंस कर दी।

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने जानकारी देते हुए बताया कि पार्टी 9 जून से विशेष अभियान शुरू करेगी जिसमें संगठन के सभी स्तरों पर कार्यक्रम आयोजित होंगे। भाजपा पर्यावरण की दृष्टि से महत्वपूर्ण कार्य कर रही है। भाजपा हर बूथ पर 11 पौधे लगाएगी। इस लक्ष्य के तहत प्रदेश के कुल 8009 पोलिंग बूथों पर लगभग 90,000 पौधे रोपे जाएंगे। साथ ही, 20 जून तक मंडल और बूथ स्तर पर कार्यशालाएं आयोजित की जाएंगी। भाजपा 21 जून को योग दिवस पर नो टू ड्रग्स अभियान के तहत प्रदेशभर में 171 कार्यक्रम आयोजित करेगी ताकि युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए जागरूकता फैलाई जा सके। प्रदेश में 25 जून को आपातकाल के 50 वर्ष पूरे होने पर भाजपा “जनजागरण अभियान” शुरू करेगी। डॉ. बिंदल ने कहा कि कांग्रेस ने लोकतंत्र की हत्या करते हुए 1975 में इमरजेंसी लगाई थी और सत्ता में बने रहने के लिए संविधान तक में परिवर्तन किए थे।

इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने प्रदेश सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि वर्तमान सरकार अढाई साल में पूरी तरह अफरातफरी में चल रही है। सरकार केवल किसी तरह सत्ता में बने रहने का प्रयास कर रही है। कालाअंब में शराब की अवैध फैक्ट्री दो वर्षों से चल रही है, जहाँ से चार लाख से अधिक स्टिकर बरामद हुए हैं, लेकिन सरकार की ओर से कोई सख्त कार्रवाई नहीं हुई। कानून व्यवस्था की धज्जियां उड़ाई जा रही है।

विमल नेगी की मृत्यु के पीछे के कारणों की जांच की मांग करते हुए उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता जानना चाहती है कि इसके पीछे कौन जिम्मेदार है। वहीं अब अस्पतालों में पर्ची के पैसे और 133 टेस्ट फ्री नहीं रहेंगे। मुख्यमंत्री के “स्वायत्त” वाले बयान पर तंज कसते हुए कहा गया कि यह केवल जिम्मेदारी से बचने का प्रयास है। सरकार स्पष्ट मानसिकता से काम नहीं कर रही है और सभी निर्णय कुछ चुनिंदा व्यक्तियों द्वारा लिए जा रहे हैं, जिससे मंत्री और अधिकारी भी असमंजस में हैं। कांग्रेस की सरकार सिर्फ कर और कर्ज की सरकार बनकर रह गई है और जनता की भलाई के लिए कोई ठोस योजना नहीं दिख रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *