32वें राज्य स्तरीय बाल विज्ञान सम्मेलन का भव्य समापन

Spread the love

कांगड़ा। राजकीय महाविद्यालय ढलियारा में आयोजित 32वें राज्य स्तरीय बाल विज्ञान सम्मेलन का समापन समारोह हर्षोल्लास और गरिमा के साथ संपन्न हुआ। समारोह के मुख्य अतिथि हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू थे। स्थानीय विधायक कमलेश ठाकुर, ज्वालामुखी के विधायक संजय रतन तथा कांगड़ा कोऑपरेटिव बैंक के अध्यक्ष कुलदीप पठानिया भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

हिमकोस्ट के मेंबर सेक्रेटरी डी.सी. राणा (I.A.S) एवं जॉइंट मेंबर सेक्रेटरी सुरेश अत्री ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया। समापन अवसर पर मुख्यमंत्री ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में विजयी प्रतिभागियों को मोमेंटो देकर सम्मानित किया।

मैथमेटिक्स ओलंपियाड में जूनियर वर्ग से आर्यांश (भारत भारती पब्लिक स्कूल, कुल्लू) प्रथम, प्रज्ज्वल ठाकुर (एच.एम.एस आनी) द्वितीय और हार्दिक (डीएवी हमीरपुर) तृतीय रहे। सीनियर वर्ग में कनिका (गुरुकुल ऊना) प्रथम, दिव्या (डीएवी बरमाना) द्वितीय और प्रांजल (अल्पाइन पब्लिक स्कूल, नालागढ़) तृतीय रहे। सीनियर सेकेंडरी वर्ग में करुणेश (सेंट एडवर्ड्स स्कूल) प्रथम, हरमन सिंह (शिवालिक साइंस स्कूल, सोलन) द्वितीय और आदित्य (डीएवी नगरोटा सुरियां) तृतीय रहे।

इनोवेटिव साइंस मॉडल प्रतियोगिता में जूनियर वर्ग से मन्नत (GSSS रामपुर) प्रथम, अभिनव व समूह (GSSS चंबा व एकलव्य मॉडल स्कूल, लाहौल) द्वितीय और सुनिधि व समूह (दिल्ली कान्वेंट कांगड़ा व स्कॉलर होम सिरमौर) तृतीय रहे। सीनियर सेकेंडरी वर्ग में स्नेहा पटियाल व अमन (GSSS सरकारघाट) प्रथम, सिमरन व मनदीप (GSSS टोकियां, सिरमौर) द्वितीय और कृतिका व मनस्वी (GSSS चंबा) तृतीय स्थान पर रहे।

विज्ञान प्रश्नोत्तरी में जूनियर वर्ग से परिधि व श्रेयांश (डीसीएम लचूरी, चंबा) प्रथम, हर्षिता व समृद्धि (डीएवी आलमपुर, कांगड़ा) द्वितीय और आस्तिक व गर्वित (वीपीएस निथर) तृतीय रहे। सीनियर वर्ग में यशवर्धन व अरनव (डीएवी चंबा) प्रथम, आनवी व नलिनी (डीएवी सुंदरनगर) द्वितीय और आरची व आलिया (अराधना पब्लिक स्कूल, रोहड़ू) तृतीय स्थान पर रहे। सीनियर सेकेंडरी वर्ग में अरहान व नीतीश (सेंट ल्यूक स्कूल, सोलन) प्रथम, वंशिका व शिवांश (GSSS भरेड़ी, हमीरपुर) द्वितीय और स्वाति व सौम्या (GSSS बरठीं, बिलासपुर) तृतीय स्थान पर रहे।

स्लोगन राइटिंग प्रतियोगिता में आदित्य (GSSS त्योरी, ऊना) प्रथम, साधना (ए.वी.एन. नाहन) द्वितीय और मन्नत (आनंद पब्लिक स्कूल, परवाणू) तृतीय रही। निबंध लेखन में स्वाति शर्मा (डीएवी दत्तनगर, रामपुर) प्रथम, आदित्य (GSSS रायपुर, चंबा) द्वितीय और आरुषि (GSSS चांदपुर, बिलासपुर) तृतीय स्थान पर रही।

साइंस स्किट प्रतियोगिता में शिवालिक साइंस स्कूल, नालागढ़ ने प्रथम, GSSS बालकरूपी, कांगड़ा ने द्वितीय और मैग्नेट पब्लिक स्कूल, हमीरपुर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। स्किट में पलक (सोलन) को बेस्ट एक्टर, पंकज वर्मा (मंडी) को बेस्ट स्क्रिप्ट राइटर और मनीष शर्मा (सोलन) को बेस्ट डायरेक्टर चुना गया।

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बच्चों को वैज्ञानिक सोच विकसित करने और नवाचार में भागीदारी हेतु प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश आने वाले समय में “ग्रीन एनर्जी स्टेट” बनकर उभरेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *