कोटखाई में महिला की हत्या, पति गिरफ्तार

Spread the love

शिमला, सुरेंद्र राणा:जिला शिमला के कोटखाई क्षेत्र में एक महिला की हत्या का मामला सामने आया है। थाना कोटखाई में भारतीय न्याय संहिता की धारा 103(1) के तहत इस संबंध में मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

पुलिस के अनुसार, गांव बधों निवासी हरि कृष्ण धांटा ने थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई कि राम धनी के डेरे में काम करने वाली नेपाली महिला दीपा अपने शिविर में मृत अवस्था में मिली। मृतका के शरीर पर चोटों के स्पष्ट निशान थे।

सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और प्रारंभिक जांच में पाया गया कि महिला की पीट-पीटकर हत्या की गई है। पूछताछ के दौरान मृतका के पति जीत बहादुर ने स्वीकार किया कि 31 मई को आपसी झगड़े में उसने लकड़ी की छड़ी से हमला कर दीपा की हत्या कर दी।

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की गहन जांच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *