मुख्यमंत्री रहें न रहें, झटका याद रखेंगे CM सुक्खू- महाजन

Spread the love

शिमला, सुरेन्द्र राणा; राज्यसभा सांसद हर्ष महाजन ने एक बड़ा बयान देते हुए कहा है कि कांग्रेस सरकार के अपने ही मंत्री और मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से परेशान हैं। महाजन के अनुसार, पहले भी विधायकों ने राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग की थी और अगर मौका मिला तो कई विधायक फिर से क्रॉस वोटिंग करने को तैयार हैं। हर्ष महाजन ने कहा कि उन्होंने मुख्यमंत्री को ऐसा झटका दिया है कि वे उन्हें हमेशा ही याद करते रहते हैं। सुखविंद्र सिंह सुक्खू मुख्यमंत्री रहे हैं या ना रहें, लेकिन उन्हें यह झटका हमेशा याद रहेगा।

हर्ष महाजन के इस बयान से हिमाचल प्रदेश की राजनीति में हलचल मच गई है। हर्ष महाजन के बयान को हिमाचल प्रदेश की राजनीति में एक नए मोड़ के रूप में देखा जा रहा है। उनके बयान से यह साफ होता है कि कांग्रेस पार्टी में सब कुछ ठीक नहीं है और विधायकों में असंतोष है। अब देखना यह है कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और उनकी सरकार इस बयान पर क्या प्रतिक्रिया देते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *