हिमाचल प्रदेश सचिवालय को बम से उड़ाने की फिर मिली धमकी, परिसर में गहन तलाशी अभियान जारी

Spread the love

शिमला, सुरेन्द्र राणा: हिमाचल प्रदेश के राज्य सचिवालय को एक बार फिर बम से उड़ाने की धमकी मिली है। मुख्य सचिव कार्यालय को ई-मेल के माध्यम से यह धमकी भरा संदेश प्राप्त हुआ। सूचना मिलते ही प्रशासन ने तुरंत कार्रवाई शुरू कर दी है। धमकी मिलने के बाद बम डिस्पोजल स्क्वॉड और डॉग स्क्वॉड को मौके पर बुलाया गया। दोनों टीमें सचिवालय परिसर में गहन तलाशी अभियान चला रही हैं।

रविवार की छुट्टी के कारण सचिवालय में कर्मचारी नहीं थे, फिर भी सुरक्षा के मद्देनजर भारी पुलिस बल को परिसर में तैनात किया गया है। पूरे क्षेत्र में कड़ी निगरानी जारी है। प्रशासन ने धमकी भरे ईमेल को गंभीरता से लेते हुए सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। जांच एजेंसियां धमकी भरे ईमेल के स्रोत का पता लगाने में जुटी हैं।

बता दें कि यह पहला मौका नहीं है जब राज्य सचिवालय को इस तरह की धमकी मिली हो। इससे पहले भी अप्रैल महीने में सचिवालय को बम से उड़ाने की धमकी मिली थी। उस समय भी बम स्क्वायड और डॉग स्क्वायड ने पूरा परिसर खंगाला था लेकिन कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला था। अब एक माह बाद फिर से ऐसी धमकी मिलना सुरक्षा एजेंसियों के लिए चुनौती बन गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *