शिमला में बौद्ध अनुयायियों ने मनाई भगवान बुद्ध की 2569वीं जयंती, सीएम सुक्खू ने तिब्बतियन स्कूल छोटा शिमला में आयोजित कार्यक्रम में की शिरकत

Spread the love

शिमला, सुरेन्द्र राणा: प्रदेश भर में भगवान बुद्ध की 2569 वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई। राजधानी शिमला के छोटा स्थित संभोता तिब्बती स्कूल में भी किन्नौर, लाहौल स्पीति बौद्ध सेवा संघ शिमला और भारत तिब्बत मैत्री संघ ने बुद्ध की 2569 जयंती पर कार्यक्रम का आयोजन किया जिसमें मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की।इस दौरान बौद्ध धर्म के अनुयायियों ने एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक प्रस्तुतिया देकर सभी का मनोरंजन किया।बौद्ध धर्म के अनुयायियों के लिए आज का दिन बहुत पवित्र माना जाता है।

बौद्ध धर्म के लोग भगवान बुद्ध की जयंती पर समाज में समरसता, भाई चारा बढ़ें और सामाजिक विद्वेष की भावना खत्म हो इसकी आज के दिन प्रार्थना की जाती हैं और विश्व में शांति बनी रहे ऐसी कल्पना की जाती है।इस मौके पर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि भगवान बुद्ध ने अपनी शिक्षाओं में सच्चाई के मार्ग पर चलने का संदेश दिया है जिसके अनुसरण की सभी को आवश्यकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *