होम स्टे की बनेंगी तीन श्रेणियों, 422 बस रूटों को मंजूरी, जानें कैबिनेट के बड़े फैसले

Spread the love

शिमला, सुरेन्द्र राणा:हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठकें लगातार दो दिन चलीं। मंगलवार को मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में आयोजित की गई मंत्रिमंडल की बैठक में भी कई बड़े फैसले लिए गए। मंत्रिमंडल ने 422 बसों के नए रूटों को स्वीकृति प्रदान की है। ट्रांसपोर्ट पॉलिसी में 40:60 वाली शर्त में छूट देने का फैसला लिया है ताकि प्रदेश के बेरोजगार युवाओं को स्वरोजगार के माध्यम से रोजगार दिया जा सके।

मंत्रिमंडल ने कैबिनेट सब कमेटी की सिफारिशों पर होम स्टे पॉलिसी को मंजूरी दी। इसमें तीन श्रेणी सिल्वर, गोल्ड व डायमंड बनाई गई हैं। जिन होम स्टे के कमरे का किराया 1 हजार रुपये से कम होगा, उनमें जीएसटी नहीं लगेगा। पुराने होम स्टे को भी जीएसटी में छूट मिलेगी।

एमसी सोलन व पालमपुर में पानी का शुल्क पहले की तरह लिया जाएगा। नई नगर पंचायतों, परिषदों में टैक्स में छूट दी गई है। मंत्रिमंडल ने सुजानपुर में मंडल खोलने की मंजूरी दी। कई कैदियों को सशर्त पैरोल पर रिहा करने फैसला लिया है। हालांकि, सरकारी कर्मचारियों की सेवानिवृत्ति 58 से 59 वर्ष करने, सेवानिवृत्त होने वाले सरकारी कर्मचारियों और अधिकारियों के कम्यूटेशन व राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 लागू करने को लेकर कोई फैसला नहीं हुआ है। कैबिनेट मंत्री हर्षवर्धन चाैहान व विक्रमादित्य सिंह ने मंत्रिमंडल के फैसलों की जानकारी दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *