शिमला, सुरेन्द्र राणा: जम्मू-कश्मीर के कृषि मंत्री जावेद अहमद डार ने शनिवार को मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू से मुलाकात की. कृषि मंत्री ने मुख्यमंत्री से हिमाचल प्रदेश में काम करने वाले कश्मीरी लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने का आग्रह किया. उन्होंने हाल ही में पहलगाम में पर्यटकों पर हुए कायरतापूर्ण आतंकी हमले की कड़ी निंदा की.
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने जम्मू कश्मीर के कृषि मंत्री को आश्वासन दिया है कि प्रदेश में रह रहे जम्मू-कश्मीर के लोगों की सुरक्षा के लिए हर संभव कदम उठाए जाएंगे. हिमाचल प्रदेश के लोग शांतिप्रिय हैं और भाईचारे और सद्भाव के मूल्यों में विश्वास रखते हैं.
