शिमला(सुरेन्द्र राणा); हिमाचल में आज से मौसम ने करवट ली है। सुबह से ही प्रदेश के ऊपरी इलाकों में बर्फबारी वह मध्यवर्ती क्षेत्रों में बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग के अनुसार भारी बर्फबारी का अलर्ट जारी किया गया है ऐसे में मुख्यमंत्रीजयराम ठाकुर ने सैलानियों और प्रदेशवासियों से अपील की है कि
खराब मौसम और बर्फवारी की चेतावनी के बीच बर्फबारी वाले इलाको में न दिखाए अति उत्साह, ज्यादा बर्फबारी बाले इलाकों में जाने से बचें।
उन्होंने कहा कि बर्फबारी के दौरान बिजली पानी और सड़क यातायात को सुचारू रखने के लिए सम्बंधित विभागों और ज़िला उपायुक्तों को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं।
