पूर्व विधायक गोली कांड मामला, बंबर ठाकुर ने बिलासपुर सदर भाजपा विधायक पर लगाए गंभीर आरोप, बोले हमला करने वालों को त्रिलोक जमवाल का संरक्षण प्राप्त

Spread the love

शिमला, सुरेन्द्र राणा:बिलासपुर के पूर्व कांग्रेस विधायक पर हुए हमले को लेकर प्रदेश में अब सियासत भी गरमाने लगी है। आईजीएमसी शिमला में उपचाराधीन बंबर ठाकुर अब खतरे से बाहर हैं। हमले को लेकर पूर्व विधायक बंबर ठाकुर ने कहा है कि उन के ऊपर हमला करने वाले लोगों को भाजपा के बिलासपुर विधायक त्रिलोक जमवाल का समर्थन प्राप्त है। हमलावर चिट्टे के कारोबार में संलिप्त है और चिट्टे के खिलाफ बिलासपुर में अभियान छेड़ा गया है जो चिट्ठा तस्करों को रास नहीं आया उन पर गोलियां दाग दी है।

बंबर ठाकुर ने कांग्रेस की सुक्खू सरकार को भी सवालों के घेरे में लिया कहा कि अगर कांग्रेस सरकार में ही पूर्व विधायक सुरक्षित नहीं है तो भाजपा की सरकार में तो हमलावर सीधी गोलियां मार देंगे ऐसे में मुख्यमंत्री को गंभीर होना पड़ेगा। बंबर ठाकुर ने कहा कि उन्होंने आत्म रक्षा के लिए पिस्तौल के लिए अप्लाई किया है लेकिन फाइल एक महीने से गृह विभाग में पड़ी है।हरियाणा से शूटर मंगवाए गए थे जिन्होंने एक के बाद एक गोलियां दागी। भाजपा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *