लाहुल-स्पीति की चोटियों पर बर्फबारी, अटल टनल के दोनों छोरों पर गिरे फाहे, अन्य क्षेत्रों में बारिश

Spread the love

शिमला, सुरेन्द्र राणा: प्रदेश के जनजातीय लाहुल-स्पीति की चोटियों ने बर्फ की सफेद चादर फिर ओढ़ ली है। मंगलवार को मौसम ने फिर करवट बदली और देर शाम के समय ऊंचे क्षेत्रों में बर्फबारी का दौर शुरू हुआ। बता दें कि रोहतांग दर्रा, बारालाचा, कुंजुम दर्रा सहित सभी ऊंची श्रृंखलाओं में बर्फबारी हुई। अटल टनल रोहतांग के साउथ और नोर्थ पोर्टल में बर्फ के फाहे गिरे थे। इससे लाहुल समेत मनाली में कड़ाके की ठंड बढ़ गई है। वहीं, मनाली की ऊंची चोटियों मेंं भी हल्की बर्फबारी हुई है। निचले क्षेत्रों में बारिश हो रही है।

मंगलवार शाम के बारिश और बर्फबारी का दौर शुरू हुआ।ऐसे में पुलिस विभाग ने पर्यटक वाहनों को मनाली की ओर भेजे। पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए पर्यटक वाहनों को वापस मनाली की ओर भेजना शुरू कर दिया है, ताकि रात के समय उन्हें किसी परेशानी का सामना न करना पड़े। डीएसपी केलांग राजकुमार ने बताया कि मंगलवा दोपहर बाद मौसम खराब होते ही पर्यटक वाहनों को वापस मनाली की ओर समय रहते भेजा गया। ताजा बर्फबारी के बाद से पर्यटन कारोबार को और तेजी से पंख लगने की उम्मीद बढ़ी है।

बर्फबारीसे सैलानियों की आवाजाही बढ़ेगी, होटल कारोबारियों सहित साहिसक गतिविधियों से जुड़े सभी लोगों को लाभ मिलेगा। स्थानीय लोगों का कहना है कि पहले भी मार्च माह तक सर्दी रहने के साथ साथ बर्फबारी भी हुआ करती थी। इस बार हालांकि देरी से बर्फबारी हो रही है। ऐसे में भले ही देरी से ही सही, लेकिन अधिक बर्फबारी का होना अभी भी काफी जरूरी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *