शिमला, सुरेन्द्र राणा: मंगलवार को शुंगल में फोरलेन प्रोजेक्ट के तहत पुल का निर्माण किया जा रहा था। इसी बीच कामगार पुल के लिए बनाए जा रहे पिलर पर शटरिंग लागने का काम कर रहे थे। अचानक मजदूर नीचे गिर गए, जिसमें सभी गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को आईजीएमसी शिमला पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने एक मजदूर को मृत घोषित कर दिया। जबकि अन्य घायलों का इलाज चल रहा है।
पुलिस के अनुसार कालका-शिमला एनएच पर फोरलेन का कार्य चल रहा है। इसमें चंबाघाट से कैथलीघाट तक फोरलेन का दूसरे चरण में कार्य हो रहा है। मंगलवार को शुंगल में फोरलेन प्रोजेक्ट के तहत पुल का निर्माण किया जा रहा था। इसी बीच कामगार पुल के लिए बनाए जा रहे पिलर पर शटरिंग लागने का काम कर रहे थे। अचानक मजदूर नीचे गिर गए, जिसमें सभी गंभीर रूप से घायल हो गए।
घायलों को आईजीएमसी शिमला पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने एक मजदूर को मृत घोषित कर दिया। जबकि अन्य घायलों का इलाज चल रहा है। मृतक की पहचान शुकर अहमद, उधमपुर जम्मू-कश्मीर के रूप में की है। जबकि घायलों में उबेद अहमद व अब्दुल करीम जम्मू-कश्मीर और वीरी सिंह मूलरूप से धौलपुर राजस्थान के निवासी हैं।वहीं प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर घायल मजदूरों को फौरी राहत के तौर पर पांच-पांच हजार दिए हैं। जबकि मृतक के परिजनों को राहत राशि देने के लिए का दस्तावेज बनाए जा रहे हैं। उधर, डीएसपी सोलन अनिल धौल्टा ने कहा कि मजदूर निर्माणाधीन पुल के पिलर की शटरिंग लगाने का काम कर रहे थे। इसी दौरान यह हादसा पेश आया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
