हिमाचल में पटवारी-कानूनगो की 2 दिन सामूहिक हड़ताल: 28 फरवरी से अनिश्चितकालीन पैन डाउन-स्ट्राइक, स्टेट कैडर बनाने पर भड़के

Spread the love

पंजाब दस्तक, सुरेन्द्र राणा: हिमाचल के किसी भी पटवार सर्किल दफ्तर में आज और परसों लोगों के काम नहीं होंगे।पटवारी-कानून संघ ने 25 और 27 फरवरी को सामूहिक अवकाश पर जाने का ऐलान किया है।इससे राज्य के 4000 से ज्यादा पटवारी-कानूनगो दो दिन सामूहिक अवकाश पर रहेंगे।

राज्य सरकार द्वारा इन्हें स्टेट कैडर में डालने के फैसले से भड़के पटवारी-कानूनगो ने आर पार की लड़ाई का ऐलान कर दिया है।28 फरवरी से पटवारी-कानूनगो अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे। इससे प्रदेश के हजारों लोगों को रोजाना परेशानियां झेलनी पड़ेगी।

हिमाचल के किसी भी पटवार सर्किल दफ्तर में आज और परसों लोगों के काम नहीं होंगे।पटवारी-कानून संघ ने 25 और 27 फरवरी को सामूहिक अवकाश पर जाने का ऐलान किया है।इससे राज्य के 4000 से ज्यादा पटवारी-कानूनगो दो दिन सामूहिक अवकाश पर रहेंगे।राज्य सरकार द्वारा इन्हें स्टेट कैडर में डालने के फैसले से भड़के पटवारी-कानूनगो ने आर पार की लड़ाई का ऐलान कर दिया है।28 फरवरी से पटवारी-कानूनगो अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे।

हिमाचल प्रदेश संयुक्त पटवार एवं कानूनगो संघ के अध्यक्ष सतीश चौधरी ने बताया कि जब तक स्टेट कैडर का फैसला वापस नहीं लिया जाता, तब तक हड़ताल जारी रहेगी। उन्होंने बताया कि दो दिन की सामूहिक हड़ताल के बाद पैन डाउन स्ट्राइक शुरू होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *