चंबा के सुनील कुमार को राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार

Spread the love

चंबा: राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने गुरुवार को नई दिल्ली में शिक्षक दिवस पर आयोजित एक कार्यक्रम में चंबा जिला के शिक्षक सुनील कुमार को राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार-2024 से सम्मानित किया। सुनील कुमार हिमाचल के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला खरगट सिंहुता में लेक्चरर केमिस्ट्री के तौर पर सेवारत हैं। सुनील कुमार के कई छात्र राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई पुरस्कार जीत चुके हैं।

सुनील कुमार बच्चों की एनरोलमेंट बढ़ाने, शिक्षा से वंचित बच्चों को पढ़ाई के प्रति प्रोत्साहित करने, सोशल ऑडिट, स्टाफ ट्रेनिंग जैसी पहल करते रहे हैं। राष्ट्रीय पुरस्कार मिलने पर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने सुनील कुमार को बधाई दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *