एकजुट होकर पार्टी के लिए काम करें कार्यकर्ता:राठौर

Spread the love

शिमला(सुरेन्द्र राणा); कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने कांग्रेस पदाधिकारियों से एकजुट होकर तनमन से पार्टी की मजबूती के लिए कार्य करने को कहा है।उन्होंने कहा कि हॉल ही के उप चुनावों में पार्टी को मिली शानदार जीत से साबित हो गया है कि प्रदेश में लोग भाजपा को सत्ता से बाहर करने का मन बना चुके है और लोग कांग्रेस को सत्ता में लाने को आतुर है।उन्होंने पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं में बेहतर तालमेल पर बल देते हुए कहा कि पार्टी की असली ताकत कार्यकर्ता है इसलिए उन के साथ लगातार संबाद बना रहना चाहिए।

आज जिला सिरमौर के त्रिलोकपुरी माता के बालासुन्दरी में प्रदेश कांग्रेस के चार दिवसीय पार्टी प्रशिक्षण कैम्प का बतौर मुख्यातिथि शुभारंभ करते हुए राठौर ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन से पार्टी की नीतियों के प्रचार व प्रसार को बल मिलता है।

उन्होंने कहा कि आज जिस प्रकार से भाजपा इतिहास को तोड़मरोड़ कर अपने राजनैतिक हित साधने में लगी है वह बहुत ही दुखदाई है।उन्होंने कहा कि कांग्रेस का इतिहास गौरवपूर्ण रहा है जिसने देश की आजादी के लिए एक बड़ी लंबी लड़ाई लड़ी और अपने नेताओं की जान तक कि कुर्बानियों से इतिहास भरा पड़ा है।

राठौर ने कहा कि भाजपा देश मे ध्रुवीकरण की राजनीति कर लोगों में जात पात व धर्म के नाम पर राजनीति करती आई है।

उन्होंने कहा कि देश एक है और सदा एक रहेगा।उन्होंने कहा कि देश की एकता और अखंडता को कोई छीन भिन्न नही कर सकता।इसके लिये सभी को एकजुट होकर देश विरोधी ताकतों से लड़ना होगा।
राठौर ने इस ट्रेनिंग कैम्प में भाग लेने वाले सभी पदाधिकारियों की सराहना करते हुए कहा कि उनके उत्साह से पार्टी को नई दिशा व दशा मिलती है।उन्होंने कहा कि चार दिवसीय इस कैम्प से पार्टी के सभी पदाधिकारी लाभांवित होंगे और प्रदेश में कांग्रेस और भी मजबूती के साथ आगे बढ़ेगी।

इससे पूर्व प्रदेश कांग्रेस ट्रेनिंग विभाग के प्रभारी हरिकृष्ण हिमराल ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर का स्वागत करते हुए कहा कि इस ट्रेनिंग में प्रदेश भर के 200 प्रतिभागी हिस्सा ले रहे है।उन्होंने कहा कि विभिन्न सत्रों में आयोजित होने वाला यह राज्य स्तरीय कैम्प प्रदेश में पहली बार आयोजित किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *