पहाड़ी से गिरे पत्थरों की चपेट में आने से महिला की मौत, शिमला-मंडी में एनएच पर भूस्खलन

Spread the love

शिमला, सुरेंद्र राणा: हिमाचल प्रदेश के कई भागों में बारिश का कहर जारी है। चंबा जिले की ऐतिहासिक खुंडी जातर के लिए जा रही महिला की पहाड़ी से गिरे पत्थरों की चपेट में आने से मौत हो गई है। मृतक महिला की पहचान सुभद्रा देवी पत्नी मान सिंह गांव कोकड़ा, चंबा के रूप में हुई है। महिला के शव को तीसा अस्पताल लाया गया, जहां पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।

पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने इसकी पुष्टि की है। सोमवार को मणिमहेश यात्रा से लौट रहे ऊना के युवक की मलबे में दबने से मौत हो गई था।

बारिश से घरों में घुसा पानी और मलबा

उधर, मंडी शहर में नगर निगम के बरसात को लेकर किए इंतजामों की पोल खुल गई है। कई वार्डों के घरों में बारिश का पानी घुस गया। संपर्क मार्गों की हालत भी खस्ता है। शहर में रात को हुई बारिश से नालियां भी मलबे से भर गईं। सड़कों पर भी मलबा फैल गया। मंडी के रविनगर में लोग सुबह चार बजे उठकर बारिश के पानी की निकासी के लिए रास्ते बनाने में जुट गए।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *