78वें स्वतंत्रता दिवस पर शिमला में सेना ने निकाली बाईक पर तिंरगा यात्रा,120 किलो मीटर सफर तय कर सेना के जवान देंगे देशभक्ति का संदेश

Spread the love

शिमला, सुरेन्द्र राणा: 78वां स्वतंत्रता दिवस के मौके पर देश भर में कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है और देश के लिए कुर्बान सेनानियों को याद किया जा रहा है। देश की सेना भी स्वतंत्रता दिवस के मौके पर अलग अलग तरह से कार्यक्रमों का आयोजन कर देश भक्ति के रंग में रंगी हुई है। इसी कड़ी में आज सेना प्रशिक्षण कमान शिमला द्वारा अनाडेल मैदान से बाईक पर तिंरगा यात्रा निकाली गई जिसे लेफ्टिनेंट जनरल डीएस कुशवाह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

इस मौक़े पर लेफ्टिनेंट जनरल डीएस कुशवाह ने कहा कि 78 वें स्वतंत्रता दिवस को लेकर सेना में खासा जोश है और सेना देश भर में आज अलग अलग कार्यक्रम आयोजित कर स्वतंत्रता दिवस को मना रही है।

शिमला में भी सेना प्रशिक्षण कमान द्वारा बाइक पर तिरंगा यात्रा निकाली गई है जो 5 घंटे में 120 किलों का सफर कर चायल पहुंचेगी। तिरंगा यात्रा का मकसद देश के लोगों में देशप्रेम और भक्ति की भावना पैदा करने के साथ स्वतंत्रता सेनानियों को याद करना है। इसके अलावा सेना प्रशिक्षण कमान शिमला ने एक पेड़ मां के नाम अभियान में भी बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया है और सेना के जवानों के परिवार ने एक एक पौधा लगाकर पर्यावरण संरक्षण में अपना योगदान दिया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *