कांग्रेस के युवा नेता शशिकांत शर्मा नालागढ़ विधानसभा क्षेत्र में चुनाव प्रभारी नियुक्त।

Spread the love

सोलन: कांग्रेस के हिमाचल प्रदेश राजीव गांधी पंचायती राज संगठन द्वारा विधानसभा की 03 सीटों के लिए 10 जुलाई होने जा रहे चुनाव के लिए चुनाव प्रचारकों की सूची जारी कर दी गई है।

इस सूची में नालागढ़ विधानसभा क्षेत्र में चुनाव प्रचार के लिए प्रदेश यूथ कांग्रेस महासचिव शशिकांत शर्मा को चुनाव प्रभारी तथा सतीश कुमार, दीपक तनवर और सुरजीत सिंह को सह-प्रभारी नियुक्त किया गया है।

यह उप-चुनाव देहरा, हमीरपुर और नालागढ़ विधानसभा सीटों पर होगा जहां निर्वाचित निर्दलीय विधायकों ने अपने विधायक पद से इस्तीफा दे दिया था जिसके उपरांत विधानसभा की तीनों सीटें खाली हो गई थी।

कांग्रेस ने नालागढ़ विधानसभा सीट पर हरदीप सिंह बावा को टिकट देकर पार्टी प्रत्याशी घोषित किया है। अर्की के युवा नेता शशिकांत शर्मा चुनाव के दौरान कई राज्यों में पार्टी का चुनाव प्रचार कर चुके है। वह नालागढ़ विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस प्रत्याशी हरदीप सिंह बावा के पक्ष में चुनाव प्रचार करेंगे।

शशिकांत शर्मा ने कांग्रेस पार्टी के संगठन द्वारा दी गई इस जिम्मेदारी के लिए पार्टी तथा संगठन का आभार जताया है। उन्होंने पार्टी को नालागढ़ विधानसभा सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी की जीत को लेकर आश्वस्त किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *