21 राज्यों की 102 सीटों पर वोटिंगः नागपुर में RSS प्रमुख भागवत ने वोट डाला

Spread the love

दिल्ली: लोकसभा के फर्स्ट फेज में 21 राज्यों-केंद्र शासित प्रदेशों की 102 सीटों पर वोटिंग शुरू हो गई है। सीटों के हिसाब से यह सबसे बड़ा फेज है। वोटिंग शाम 6 बजे तक चलेगी।

इसके अलावा अरुणाचल प्रदेश की 60 में से 50 और सिक्किम की 32 विधानसभा सीटों पर भी वोटिंग चल रही है। अरुणाचल में 30 मार्च को भाजपा के 10 कैंडिडेट निर्विरोध जीत चुके हैं।

मणिपुर की दो लोकसभा सीटों (मणिपुर इनर और मणिपुर आउटर) पर भी इस फेज में वोटिंग है। हिंसा को देखते हुए आउटर सीट के कुछ हिस्सों में 26 अप्रैल को भी वोटिंग होगी।

2019 में इन 102 लोकसभा सीटों पर भाजपा ने 40, DMK ने 24, कांग्रेस ने 15 सीटें जीती थीं। अन्य को 23 सीटें मिली थीं। इस फेज में अधिकतर सीटों पर मुकाबला इन्हीं 3 दलों के बीच है।

फर्स्ट फेज में 1,625 कैंडिडेट्स चुनाव लड़ रहे हैं। इनमें 1,491 पुरुष, 134 महिला कैंडिडेट हैं। 8 केंद्रीय मंत्री, एक पूर्व मुख्यमंत्री और एक पूर्व राज्यपाल भी इस बार चुनाव मैदान में हैं।

इस फेज के बाद 26 अप्रैल को दूसरे फेज की वोटिंग होगी। कुल 7 फेज में 543 सीटों पर 1 जून को मतदान खत्म होगा। सभी सीटों के रिजल्ट 4 जून को आएंगे।

नागपुर में RSS प्रमुख मोहन भागवत ने भी मतदान केंद्र पहुंचकर वोट डाला। वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने X पर पोस्ट कर लोगों से बड़ी संख्श में वोट डालने की अपील की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *