मंडी से कंगना रनोट लड़ेंगी चुनाव; कांगड़ा के सांसद कपूर का टिकट कटा, भारद्वाज उम्मीदवार

Spread the love

शिमला, सुरेंद्र राणा: भाजपा ने हिमाचल की 2 अन्य लोकसभा सीटों पर भी कैंडिडेट की घोषणा कर दी है। मंडी से BJP ने बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनोट पर दांव खेला है, जबकि कांगड़ा सीट से सीटिंग MP किशन कपूर का टिकट काटकर डॉ. राजीव भारद्वाज को उम्मीदवार बनाया गया है।

शिमला और हमीरपुर सीट के टिकट 13 मार्च को ही घोषित किए जा चुके हैं। BJP ने हमीरपुर से अनुराग ठाकुर और शिमला से सुरेश कश्यप प्रत्याशी बनाया हैं। इस तरह भाजपा हिमाचल की चारों सीटों पर प्रत्याशी मैदान में उतार चुकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *