एलपीजी गैस सिलेंडर में 100 रुपये की कमी को ऊंट में जीरा: महिला कांग्रेस

Spread the love

शिमला, सुरेंद्र राणा: प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष जैनब चंदेल ने एलपीजी गैस सिलेंडर में 100 रुपये की कमी को ऊंट में जीरा देने की कहावत करार दिया है। उन्होंने कहा है कि केंद्र की मोदी सरकार ने पांच राज्यों के चुनावों के दौरान राज्यस्थान में गैस सिलेंडर 450 रुपए देने का जो वादा किया था वह एक बार फिर झूठा साबित हुआ है। उन्होंने कहा है कि भाजपा जुमलेबाजी में आज भी नंबर एक है।

जैनब चंदेल ने कहा कि यूपीए सरकार के समय जब गैस सिलेंडर 450 रुपये का मिलता था उस समय भाजपा के नेता,महिला मोर्चा हाय तौबा मचाते थकते नही थे। आज जब गैस सिलेंडर एक हजार से ऊपर मिल रहा है तो इनकी जुबान बंद हो गई है।

जैनब चंदेल ने कहा है कि आज बढ़ती मंहगाई से महिलाओं को अपना घर चलाना मुश्किल हो गया है।अब फिर से लोकसभा चुनावों को देखते हुए 100 रू कम करके 450 का सिलेंडर 900 रू करके महिलाओं को लुभाने का प्रयास कर रही है |अगर भाजपा सच में महिला हितैषी होती तो 450 रू का सिलेंडर देती| अब महिलाएं इनके लोकलुभावन जुमलों में नहीं आने वाली है|उन्होंने कहा कि अब लोकसभा चुनावों में महिलाएं बढ़ती मंहगाई व बेरोजगारी के खिलाफ अपना वोट देंगी। उन्होंने कहा कि भाजपा से देश के लोगों का विशेष तौर पर महिलाओं का मोह भंग हो चुका है। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनावों में भाजपा को इस बार मुंह की खानी पड़ेगी ओर भाजपा की कोई भी जुमलेबाजी नही चलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *