मोहाली के वेव एस्टेट में 5 साल तक के बच्चों को पिलाई गई पोलियो की खुराक, डॉ गिरीश डोगरा ने लोगों से की यह अपील

Spread the love

मोहाली, सुरेंद्र राणा:देश में रविवार से तीन दिवसीय पल्स पोलियो अभियान को शुरू किया जा रहा है। इसमें पहले दिन बूथों और अगले दो दिन डोर -टू-डोर अभियान चलाकर बचे हुए बच्चों को कवर किया जाएगा। इसी के तहत वेव स्टेट मोहाली में भी 5 साल तक के बच्चों को आज पल्स पोलियो अभियान के तहत दो बूंद पिलाई गई।

इस दौरान जिला ऑर्गेनाइजेशन ऑफिसर गिरीश डोगरा ने बताया कि मोहाली में आज से पांच वर्ष तक के बच्चों को पल्स पोलियो की खुराक पिलाई जा रही है तीन चरणों में यह खुराक पिलाई जाएगी। यह अभियान 5 मार्च तक चलेगा। जिला के एक लाख 60हजार बच्चों को यह खुराक पिलाई जाएगी। उन्होंने लोगों से अपील की है कि सभी अपने 5 साल तक के बच्चों को पोलियो की खुराक जरूर पिलाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *