देवेंद्र फडणवीस को मिली जान से मारने की धमकी, पुलिस ने गिरफ्तार किया आरोपी

Spread the love

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस को जान से मारने की धमकी दी गई थी और उनके खिलाफ अभद्र भाषा का प्रयोग भी किया था। अब इस मामले में मुंबई पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। मुंबई की सांताक्रुज पुलिस ने आरोपी योगेश सावंत को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी के बाद आरोपी योगेश सावंत को कोर्ट में पेश किया गया, जहां कोर्ट ने उसे 14 दिनों के लिए जुडिशियल कस्टडी में भेज दिया है।

ANI के अनुसार, महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के खिलाफ अपमानजनक भाषा का प्रयोग करने और उन्हें जान से मारने की धमकी देने के मामले में अज्ञात शख्स के खिलाफ मुंबई की सांताक्रुज पुलिस ने FIR दर्ज की थी। पुलिस ने इस मामले में IPC की धारा 153(A), 500, 505 (3), 506(2) और 34 के तहत FIR दर्ज किया था। इसी मामले में पुलिस ने आरोपी योगेश सावंत को गिरफ्तार कर लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *