शुक्रवार को कैबिनेट बैठक, इंतजार करते रहे मंत्री सीएम पहुंचे विधान सभा अब आज होगी बैठक

Spread the love

शिमला, सुरेंद्र राणा: हिमाचल की 14 महीने की कांग्रेस सरकार पर संकट के बादल छाए हुए हैं। राज्य सचिवालय में शुक्रवार शाम चार बजे प्रस्तावित राज्य मंत्रिमंडल की बैठक स्थगित हो गई। सीएम सुखविंद्र सिंह सुक्खू और उनकी कैबिनेट के कुछ मंत्री बैठक को छोड़कर विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया से मिलने पहुंच गए।

उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री के साथ अन्य मंत्री सचिवालय के शिखर सम्मेलन कक्ष में मुख्यमंत्री का इंतजार कर रहे थे। करीब आधे घंटे इंतजार के बाद फोन पर सूचना मिली कि मुख्यमंत्री विधानसभा चले गए हैं। इसके बाद कुछ मंत्री भी सचिवालय से विधानसभा की ओर निकल गए।

मुख्यमंत्री सुक्खू ने इस बैठक को लेकर कहा कि महत्वपूर्ण मामला कोई नहीं था। राज्य विधानसभा में पांच बजे के करीब चाय पीने के लिए बुलाया गया था। उस वक्त राज्य मंत्रिमंडल की बैठक प्रस्तावित थी। इस दौरान राज्य विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा कि अगर चाय पीने आ जाते तो अच्छा होता। प्रदेश मंत्रिमंडल के सभी सदस्यों के साथ शिष्टाचार के नाते चाय पीने गए। वहीं, विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा कि जब आएंगे तो चाय तो पिलाई जाएगी। न ही कोई राजनीतिक चर्चा हुई है। यहां तो नियमों-कानूनों के तहत बात होती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *