शिमला, सुरेंद्र राणा; ऑरेंज अलर्ट के बीच हिमाचल प्रदेश में मौसम ने करवट ली है। प्रदेश के ऊंचाई वाले इलाकों में शुक्रवार सुबह से बर्फबारी और मैदानी और निचले इलाकों में बारिश हो रही है। इससे प्रदेश में ठंड में भी इजाफा हुआ है। बारिश-बर्फबारी से प्रदेश में चार नेशनल हाईवे समेत 241 से ज्यादा सड़कें यातायात के लिए बंद हो गई हैं। इससे लोगों की परेशानियां बढ़ गई हैं। रोहतांग, लाहौल-स्पीति, अटल टनल के आसपास, चंबा के पांगी-भरमौर, किन्नौर में बर्फबारी हुई है, जबकि कांगड़ा, शिमला, सोलन, चंबा समेत कई इलाकों में बारिश होती रही।
