Farmers Protest 2.0 : आंदोलन के बीच शंभू बॉर्डर पर किसान की मौत

Spread the love

पंजाब: किसान आंदलोन 2.0 के चौथे दिन शुक्रवार को हरियाणा के बार्डर पर माहौल शान्त हैं। वहीं संयुक्त किसान मोर्चा द्वारा पूरे भारत में बंद की कॉल का असर दिखाई दे रहा है। बार्डर डटे किसान रविवार को दिल्ली की तरफ बढ़ेंगे। इसी बीच शंभू बार्डर पर एक किसान की मौत होने की सूचना मिली है। बताया जा रहा है कि किसान को दिल का दौरा पड़ने उसे तुरन्त अस्पताल लेकर जाया गया जहां पर उसकी मौत हो गई।

मृतक किसान की पहचान ज्ञान सिंह (उम्र 65) निवासी गुरदासपुर के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार मृतक किसान शंभू बार्डर पर किसानों के प्रदर्शन में शामिल था और वहां पर अपना 3 लाख रुपए का कर्ज माफ करवाने के लिए आया था। गत दिन वीरवार को उसे तेज दर्ज हुआ जिसके बाद उसे नजदीकी अस्पताल में भर्ती करवाया गया जहां इलाज दौरान उसका मौत हो गई। फिलहाल मृतक देह को आज शंभ बार्डर पर किसानों द्वारा श्रद्धांजलि भेंट की जाएगी।

गौरतलब है कि गत किसानों की केंद्रीय मंत्रियों से तीसरी मीटिंग भी बेनतीजा रही। बताया जा रहा है कि रविवार तक किसान बार्डर पर खड़ें हैं, क्योंकि उस दिन चंडीगढ़ में सरकार और किसानो में एक और मीटिंग है। आपको बता दें इस आंदोलन के पहले दिन किसान व पुलिस की झड़प में 100 से अधिक किसान घायल हो चुके हैं। फिलहाल अभी बार्डर शान्ति बरकरार है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *