हिमाचल में कांग्रेस को झटका: पूर्व मंत्री प्रकाश चौधरी ने पार्टी पदों से दिया इस्तीफा छोड़ी पार्टी; मंडी के जिला अध्यक्ष थे, सोशल मीडिया पर दी जानकारी

Spread the love

शिमला, सुरेंद्र राणा: हिमाचल की पूर्व कांग्रेस सरकार में मंत्री रहे प्रकाश चौधरी ने मंडी जिला कांग्रेस अध्यक्ष पद और पार्टी की सदस्यता से त्यागपत्र दे दिया है। इसकी जानकारी उन्होंने अपने फेसबुक पेज पर शेयर की है। लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस पार्टी के लिए यह बड़ा झटका साबित हो सकता है।

प्रकाश चौधरी पूर्व वीरभद्र सरकार में एक्साइज एंड टैक्सेशन मिनिस्टर रहे हैं। वर्तमान में वह मंडी जिला कांग्रेस के अध्यक्ष थे। वे चौधरी वीरभद्र सिंह के काफी करीबी रहे हैं। बताया जा रहा है कि वह मौजूदा कांग्रेस सरकार में अनदेखी से आहत हैं। इसलिए उन्होंने पार्टी छोड़ने का फैसला किया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *