सदन में भाजपा विधायको ने उठाया विवादित पेयजल योजना का मामला, सदन से किया वॉक आउट

Spread the love

शिमला, सुरेंद्र राणा: हिमाचल विधानसभा बजट सत्र के दूसरे दिन विपक्ष ने सदन में बिलासपुर और सोलन की सीमा पर अल्ली खड्ड की विवादित उठाऊ पेयजल योजना का मामला उठाया जिस पर सदन में काफ़ी हंगामा हुआ। विपक्षी भाजपा विधायक रणधीर शर्मा ने पॉइंट ऑफ ऑर्डर के तहत सदन में मामला उठाया और सरकार से उत्पन्न स्थिति पर जवाब मांगा।सरकार के जवाब से असंतुष्ट विपक्ष ने नारेबाज़ी करते हुए सदन से वॉक आउट किया।

वीओ,,,भाजपा विधायक सतपाल सत्ती ने कहा कि हिमाचल में कानून व्यवस्था की हालात खराब हो गई है।यदि कोई इसके खिलाफ़ आवाज़ उठाता है तो उस पर मुकदमे बनाए जाते हैं। उठाऊ पेयजल योजना का विरोध कर लोगों के साथ जब भाजपा विधायक खड़े हुए तो अन्य लोगों के साथ पुलिस ने उनपर लाठी चार्ज किया जिसमें विधायक की दो उंगलियाँ टूट गई हैं और उल्टा पुलिस ने उन पर ही डकैती का मामला भी दर्ज कर दिया।

बाइट,,,सतपाल सत्ती, भाजपा विधायक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *