शिमला, सुरेंद्र राणा: हिमाचल विधानसभा बजट सत्र के दूसरे दिन आज मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू अनुपूरक बजट सदन में रखेंगे। इसे कल पारित किया जाएगा। सदन की कार्यवाही की शुरुआत द्रंग के दिवंगत विधायक दीनानाथ गौतम के शोकोद्गार से होगी। इसके बाद प्रश्नकाल चलेगा। सदन में आज और कल 2 दिन तक राज्यपाल के बजट अभिभाषण पर चर्चा होगी।
इस दौरान सत्तापक्ष और विपक्ष में नोक-झोंक देखने को मिल सकती है। नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि राज्यपाल के अभिभाषण में सुक्खू सरकार के पास 14 महीने में एक भी उपलब्धि गिनाने लायक नहीं है। बीती शाम को भाजपा विधायक दल में भी जयराम ने अपने इरादे स्पष्ट कर दिए हैं।
