लोकसभा चुनावों के लिए कांग्रेस तैयार, मोदी बताए कितनी गारंटिया की पूरी: शुक्ला

Spread the love

शिमला, सुरेंद्र राणा: हिमाचल प्रदेश कांग्रेस विधायक दल की बैठक हिमाचल प्रभारी राजीव शुक्ला की अध्यक्षता में देर शाम पीटरहॉफ में हुई, पूर्व मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ भूपेश बघेल , कांग्रेस पार्टी से प्रभावित तजेंद्र पाल बिट्टू , हिमाचल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्षा प्रतिभा सिंह समेत कांग्रेस विधायक बैठक में रहे मौजूद रहे।

हिमाचल प्रदेश प्रभारी राजेश शुक्ला ने कहा कि लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस पूरी तरह से तैयार है। प्रदेश सरकार ने सरकार गांव के द्वारा कार्यक्रम की शुरू किया है और आने वाले समय में लोकसभा चुनावों के लिए कांग्रेस विधायकों मंत्रियों की ड्यूटी लगाई जाएगी । वहीं किसान आंदोलन को लेकर उन्होंने कहा कि किसानों से केंद्र सरकार ने धोखा दिया है और यह दुर्भाग्यपूर्ण है। वैसे भी मोदी सरकार जनता को धोखा देती आई है । वही हिमाचल प्रदेश में गारंटीयों को लेकर पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि अभी 5 साल का कार्यकाल है और सभी गारंटीयों को पूरा किया जाएगा । लेकिन उन्होंने केंद्र सरकार के ऊपर प्रहार करते हुए कहा कि मोदी सरकार ने कौन सा अपनी सभी गारंटीयों को पूरा कर दिया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *