राज्यसभा के लिए हिमाचल प्रदेश से अभिषेक मनु सिंघवी कांग्रेस के प्रत्याशी

Spread the love

शिमला, सुरेंद्र राणा: हिमाचल प्रदेश से राज्यसभा में जाने वाले कांग्रेस प्रत्याशी को लेकर स्थिति साफ हो गई है। कांग्रेस हाईकमान ने बुधवार को अभिषेक मनु सिंघवी को हिमाचल से राज्यसभा के लिए प्रत्याशी बनाया है। इस संबंध में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की ओर से मंजूरी दी गई है। 15 फरवरी को शाम 5:00 बजे तक राज्यसभा चुनाव के लिए राज्य विधानसभा में नामांकन पत्र दाखिल होने हैं।

नामांकन के लिए अभिषेक मनु सिंघवी शिमला पहुंच गए हैं। शिमला पहुंचने के बाद सिंघवी हिमाचल विधानसभा गए। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू से मुलाकात की। मुख्यमंत्री हिमाचल से राज्यसभा चुनाव के लिए कांग्रेस उम्मीदवार अभिषेक मनु सिंघवी को हार्दिक बधाई दी। मंत्री हर्षवर्धन और जगत सिंह नेगी ने उनका स्वागत किया। बताया जा रहा है कि नामांकन कल दाखिल किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *