बजट सत्र के पहले दिन JOA-IT अभ्यर्थियों का हल्ला बोल, आमरण अनशन की चेतावनी

Spread the love

शिमला, सुरेंद्र राणा: पिछले 6 दिनों से शिमला में अनशन पर बैठे JOA- IT व अन्य विभिन्न पोस्ट कोड के अभ्यर्थियों ने आज विधानसभा के बजट सत्र के पहले दिन शिमला के चौड़ा मैदान मेंधरना प्रदर्शन किया। विधानसभा की ओर सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते अभ्यर्थियों को चौड़ा मैदान में ही पुलिस ने बेरीकेटस लगाकर रोका। अभ्यर्थियों ने सरकार को चेतावनी दी है कि जल्द रिजल्ट घोषित नहीं किया जाता है तो वह आमरण अनशन की ओर बढ़ेंगे।

अभ्यर्थियों का कहना है कि विभिन्न पोस्टकार्ड के तहत उनकी लंबित पड़ी भर्तियों के रिजल्ट को सरकार जल्द से जल्द निकाले। युवाओं का कहना है कि इनका रिजल्ट 4 से 5 साल से लंबित पड़ा हुआ है और वह लगातार सरकार से मांग कर रहे हैं। सरकार आश्वाशन के अलावा कमेटियां बना रही है ।

अभ्यर्थियों का कहना है कि रिजल्ट की देरी से युवाओं के कई साल बर्बाद हो रहे हैं और ऐसे कई युवा है जिनकी आयु सीमा नौकरियों की भर्ती के लिए पूरी हो रहीं है। यह बेरोजगार युवा सरकार से लगातार मांग कर रहे हैं कि इस मामले को सरकार प्राथमिकता से निपटाएं और सरकार की ओर से बनाई गई कमेटी में भी जल्द निर्णय लिए जाएं। युवाओं का कहना है कि वह कई सालों से भर्ती का इंतजार कर रहे हैं और अब वह और उनके परिवार निराश हो चुके हैं ऐसे में वह अपनी मांग को लेकर लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं। सरकार रिजल्ट घोषित कर दे या उन्हें जहर देकर मार डाले या फिर जेल में डाल दे। यदि सरकार जल्द रिजल्ट घोषित नहीं करती है तो वे अपना प्रदर्शन जारी रखेंगे और आमरण अनशन की ओर बढ़ेंगे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *