8 फरवरी को एसएमसी शिक्षक करेंगे पेन डाउन स्ट्राइक

Spread the love

शिमला, सुरेंद्र राणा:नियमितीकरण की मांग को लेकर एसएमसी शिक्षकों का क्रमिक अनशन दसवें दिन भी जारी है। राजधानी शिमला में हाड़ कंपा देने वाली ठंड के बावजूद भी क्रमिक अनशन पर बैठे SMC शिक्षकों के हौसले बुलंद हैं। शिक्षकों का साफ तौर पर कहना है जब तक नियमतिकरण की मांग पूरी नही हो जाती वे अनशन पर बैठे रहेंगे।8 फ़रवरी से पेन डाउन स्ट्राइक शुरू होगी और कक्षाओं का बहिष्कार किया जायेगा।

SMC शिक्षक संघ चंबा के कोषाध्यक्ष रामलोक ने बताया कि काफी लंबे समय से उनकी एक ही मांग है नियमतिकरण की जिसको लेकर उन्हें क्रमिक अनशन पर बैठना पड़ा।कुछ शिक्षक उम्र की उस दहलीज पर हैं जहां उनकी निगाहें सरकार को निहार रही हैं।उनकी उम्र 47 वर्ष से अधिक हो गयी हैं और 20%अध्यापक ऐसा है जो 50 वर्ष से अधिक के हैं। बच्चों के भविष्य संवारने का जिम्मा उनके ऊपर है लेकिन उनका खुद का भविष्य ही अंधेरे में है।सरकार को चेताते हुए शिक्षकों ने कहा कि उन्हें या तो नियमित किया जाए अन्यथा उन्हें नोकरी से निकाल दिया जाए।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *