शिमला, सुरेंद्र राणा; हिमाचल सरकार ने शुक्रवार देर शाम एक बार फिर से कुछ मंत्रियों के पोर्टफोलियो में बदलाव किया है।
सरकार ने खेल विभाग वापस लेने से नाराज चल रहे PWD मंत्री विक्रमादित्य सिंह को शहरी विकास विभाग दिया है।
वहीं शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर को प्रिंटिंग एंड स्टेशनरी दिया गया है। बीते दिनों रोहित ठाकुर से तकनीकी शिक्षा वापस लेकर राजेश धर्माणी को दिया गया था। वहीं तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी को मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने टाउन एंड कंट्री प्लानिंग और हाउसिंग दिया है।
आयुष एवं खेल मंत्री यादवेंद्र गोमा को लॉ एंड लीगल रिमेंबरेंस का दायित्व दिया गया है।
