बारिश बर्फबारी किसानों बागवानों के लिए फायदेमंद, बर्फबारी के बाद पैदा हो रही दुश्वारियों से निपटने के लिए सरकार पहले से है तैयार

Spread the love

शिमला, सुरेंद्र राणा: हिमाचल के बागबानी और राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने भाजपा पर आरोप लगाया है कि चाहे भारी भरकम कर्ज प्रदेश की जनता पर छोड़े जाने की बात हो। या फिर हिमाचल में अब तक सदी की आई सबसे बड़ी आपदा में केंद्रीय मदद की बात। प्रदेश के भाजपा नेता सिर्फ झूठ बोल कर लोगो को गुमराह कर रहे है। उन्होंने बर्फबारी में सरकार की तैयारियों के पूरा होने की बात कही है।

जगत सिंह नेगी ने कहा कि लंबे इंतजार के बाद प्रदेश में हुई बर्फबारी को राज्य के किसान बागबान के लिए फायदेमंद है । उन्होंने कहा की ये बर्फबारी गर्मियों में पानी की किल्लत को भी दूर करेगी। बर्फबारी के बाद जनजातीय इलाको में एवलांच के खतरे से बचने और अवरुद्ध सड़को की बहाली के लिए सरकार तैयार है।

वहीं भाजपा द्वारा सरकार के कामकाज को लेकर उठाए जा रहे सवालों पर जगत सिंह नेगी ने कहा की हिमाचल में भाजपा के नेता झूठ बोल कर लोगो को गुमराह करने की राजनीति कर रहे है। उन्होंने कहा की प्रदेश पर 75 हजार करोड़ का कर्ज छोड़ा है। उन्होंने कहा कि आपदा में आम जनता ने सरकार को मदद दी लेकिन केंद्र को भेजे गए 12 हजार करोड़ में से सिर्फ 633 करोड़ राज्य को मिले है जो न काफी है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *